Commercial Advertisment

दिल्ली के सभी 150 बॉर्डर सील, 4 दिन बंद रहेंगे मयखाने

डिजिटल डेस्क : दिल्ली के सभी 150 बॉर्डर सील, 4 दिन बंद रहेंगे मयखाने। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव व चार दिनों बाद गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सभी 150 बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इन 150 बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस ने 162 जगहों पर नाकेबंदी कर दी गई है।

नाकेबंदी की स्थिति में अर्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस 24 घंटे तैनात कर दी गई हैं। इस बीच विधानसभा चुनाव के लिए मतदान, मतगणना आदि को लेकर 4 दिनों का ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। इसके चलते दिल्ली में 4 दिन मयखाने बंद रहेंगे।

सुरक्षा में उतरीं 175 कंपनियां, और 250 कंपनियों की मांग

दिल्ली पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सभी छोटे-बड़े बॉर्डर पर 162 जगह नाकेबंदी कर 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के बाद ही वाहनों व संदिग्ध लोगों को दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस ने  अर्धसैनिक बलों की 175 कंपनियों को दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए उतार दिया है। साथ ही गृहमंत्रालय से अर्धसैनिक बलों की 250 कंपनियां मांगी गई हैं।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

नकदी की आवाजाही व शराब की तस्करी को रोकने के लिए दिल्ली में जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों को जनसभा व रैली आदि की अनुमति पहले आओ व पहले पाओ के आधार पर मिल रही है। आशंका है कि पड़ोसी राज्यों से अपराधी व शरारती तत्व दिल्ली में आकर चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

ये भी आशंका है कि अपराधियों के साथ शरारती तत्व शराब आदि लगाकर भी मतदाताओं को लुभा सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने अभी से ही दिल्ली की सभी 150 सीमाओं को सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हर वाहन को चेकिंग करने के बाद के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली विधान सभा संबधी फाइल फोटो
दिल्ली विधान सभा संबधी फाइल फोटो

रैली व जनसभाओं की अनुमति के लिए 13 एसीपी की की गई तैनाती

दिल्ली पुलिस इलेक्शन सेल के अनुसार राजनीतिक पार्टियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रैली व जनसभा आदि की अनुमति देने की व्यवस्था की है। इलेक्शन सेल के अनुसर रैली या किसी तरह के कार्यक्रम के लिए 24 घंटे पहले अनुमति लेना आवश्यक है। अगर कोई राजनीतिक पार्टी बिना अनुमति के रैली आदि करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुनाव आयोग को सूचना दी जाएगी।

इस बीच रैली व जनसभा के लिए दिल्ली के सभी 11 रेवेन्यू जिलों में दिल्ली पुलिस के 11 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के दो एसीपी चुनाव आयोग में तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी एसीपी की सूची जारी कर दी है।

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होने हैं जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 96 महिलाएं अपनी किस्मत आजमा रही हैं।वहीं, सियासी दल जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं और मतदाताओं को लुभाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली विधान सभा संबधी फाइल फोटो
दिल्ली विधान सभा संबधी फाइल फोटो

दिल्ली में 4 दिन होटल. रेस्तरां और बार में भी नहीं परोसी जाएगी शराब, ड्राई-़डे व्यवस्था लागू…

दिल्ली सरकार ने शहर में शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को 3 से 5फरवरी तक मतदान के दिन और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होने के दिन बंद रखने का आदेश दिया है। दिल्ली एक्साइज कमिश्नर द्वारा हाल में जारी एक अधिसूचना में 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान के दिन और मतगणना के दिन विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है।

ड्राई डे की सांकेतिक तस्वीर।
ड्राई डे की सांकेतिक तस्वीर।

अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश दिया जाता है कि 3 फरवरी को शाम छह बजे से 5फरवरी को शाम छह बजे तक और मतगणना के दिन 8 फरवरी को ड्राई डे रहेगा। इसके तहत दिल्ली में ड्राई डे के दौरान कोई शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके साथ ही होटल, रेस्तरां में शराब नहीं परोसे जाएंगे।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि शराब बेचने या परोसने वाले क्लबों या किसी भी प्रतिष्ठानों को भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गैर-स्वामित्व वाले क्लब, स्टार होटल, रेस्तरां और किसी के द्वारा चलाए जाने वाले होटल, भले ही उन्हें शराब रखने और सप्लाई के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लाइसेंस वालों को भी शराब परोसने की अनुमति नहीं है।

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...