Advertisment

गढ़वा में प्रेमी ने ही कर दी थी प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने खुलासा कर किया गिरफ्तार

गढ़वा. जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के कोइनबार गांव में एक प्रमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसका खुलासा आज पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना प्रयुक्त समान भी बरामद किया है। महिला का शव चार दिन पहले मिला था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

गढ़वा में प्रेमिका की हत्या

गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के कोइनबार गांव में चार दिन पहले अरहर के खेत में अज्ञात महिला की छत-विच्छत हालत में लाश मिली थी। इसके बाद गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर एसडीपीओ गढ़ना के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठन किया गया। अब पुलिस ने महिला के शव मिलने की घटना का उद्भभेदन कर लिया है। महिला की पहचान अफसा तबस्सुम उम्र 30 वर्ष ग्राम चन्द्रपुरा थाना मझिआंव जिला गढ़वा के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में पता चला कि महिला की हत्या कोई और नहीं बल्कि महिला के प्रेमी शेख अलीम ने ही की थी। अफसा तबस्सुम की हत्या कर शव को कोइनबार गांव के समीप एक अरहर के खेत में फेंक दिया था।

गढ़वा में हत्या का खुलासा

गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त महिला के साथ अभियुक्त शेख़ सलीम महिला के साथ आठ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका को अभियुक्त ने पड़ोसी राज्य छ्त्तीशगढ़ के अम्बिकापुर में साथ भी रखता था। कुछ दिन पूर्व शादी में अफसा तबस्सुम अपने घर आई थी। यहां किसी और के साथ शक होने पर प्रेमी ने प्रमिका की हत्या कर दी। प्रमेमिका का शव पुलिस को छत-विच्छत अवस्था में मिला था। शव 15 दिन से ज़्यादा बीतने के बाद पुलिस ने बरामद किया था।

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...