Advertisment

खिड़की दरवाजे भी उखाड़ ले गए चोर !

रांचीः सरकारी पैसों का दुरुपयोग अगर आपको देखना है तो राजधानी रांची के चिरौंदी स्थित ओल्ड एज होम आ जाइए। यहां पर आने के बाद आपको पता चलेगा कि किस तरह से सरकारी पैसों का यूं ही बर्बाद किया जाता है। यहां पर सरकार के द्वारा एक ओल्ड एज होम का निर्माण किया गया था पर उसके बाद इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था।

ये भी पढ़ें-पानी-पानी हुई राजधानी, तेज गर्जन और….

ओल्ड एज होम खंडहर में तब्दील

अब इस ओल्ड एज होम की स्थिति ऐसी है कि यहां खंडहर सा माहौल बना हुआ है। इसकी कोई देखरेख करने वाला नहीं है। आलम यह है कि बिल्डिंग में लगे खिड़की, दरवाजें और बिजली के वायरिंग तक को चोर उखाड़ कर ले गए।

हाईकोर्ट ने सरकार को दिया था आदेश

आपको बता दें कि आज से करीब 8 साल पहले हाईकोर्ट ने बेसहारा और वृद्ध लोगों के लिए वृद्धाश्रम बनाने का सरकार को आदेश दिया था। जिसके बाद सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर चिरौंदी में करीब एक एकड़ जमीन पर वृद्धाश्रम का निर्माण कराया था, पर निर्माण के बाद से ही उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है।

ये भी पढ़ें-तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही…. 

आलम यह है कि यह वृद्धाश्रम अब खंडहर बन गया है। यहां पर जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां पर अब इन्हीं लोगों का अड्डेबाजी का जगह बन गया है।

भागलपुर में गंगा का बढ़ता कहर, संत नगर में तेज कटाव...

भागलपुर : भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के साथ ही तटीय इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। सबौर प्रखंड की...

जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने SP से लगाई...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में एक बार फिर भू-माफियाओं की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। आए दिन जमीन विवाद को लेकर मारपीट और...

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...