पानी-पानी हुई राजधानी, तेज गर्जन और….

रांचीः कल रात हुई तेज बारिश ने झारखंड का मूड बदल दिया है। कल रातभर राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर जोरदार बारिश हुई है। इससे राज्य के कई हिस्से में पानी भर गई जबकि कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। तेज बारिश में कई जगहों पर जलजमाव हुआ है वहीं कई लोगों के घर भी पानी-पानी हो गया है।

तेज गर्जन के साथ हुई बारिश

राज्य के साथ-साथ राजधानी रांची में भी बारिश ने कई जगहों पर तहस-नहस कर दिया है। राजधानी रांची में कल तेज गर्जन के साथ हुई बारिश ने सबकी नींद उड़ा दी। शाम में शुरु हुई बारिश रात तक रुक-रुक कर होती रही। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण राजधानी में कई जगहों पर जलजमाव भी हुआ है।

पानी से सड़के भर गई थी

आलम यह है कि किशोरगंज में कमर के ऊपर तक बारिश का पानी बह रहा था जिसके कारण कई लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। बिरसा चौक के हवाई नगर में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने तहस-नहस कर दिया। तेज हवा में कई पेड़ों के डालियां टूटकर बीच सड़क में आ गिरी है।

 

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...