डिप्टी सीएम ने बागवानी महोत्सव का किया शुभारंभ

पटना : उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज कृषि विभाग द्वारा गांधी मैदान पटना में आयोजित बागवानी महोत्सव-2024 का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। मंत्री द्वारा ‘उद्यानिक फसल की खेती एवं प्रबंधन तकनीक’ पुस्तक एवं उद्यानिक फसलों का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस महोत्सव में उद्यान से संबंधित कुल 50 सरकारी एवं गैर सरकारी ज्ञानवर्द्धक स्टाॅल लगाए गए हैं। इस महोत्सव में उद्यानिक पौध सामग्रियां के प्रदर्शनी के साथ-साथ बिक्री की भी व्यवस्था की गई है।

उप मुख्यमंत्री द्वारा इस महोत्सव में समेकित बागवानी विकास मिशन के तहत् बेगूसराय के मृगेन्द्र मल्टी कोल्ड स्टोरेज को अनुदान का 35 लाख रुपए, मशरूम उत्पादन इकाई के लिए पटना के स्वाती राय और नवादा के मनोज कुमार को अनुदान का पांच-पांच लाख का चेक और गया के डायमंड कुमार को रेफ्रीजरेटर भान की चाबी के साथ अनुदान का 4.55 लाख का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत् भंडारी फीड्स प्राइवेट लिमिटेड मुजफ्फरपुर के पंकज और एसपीडी स्नैक्स इण्डस्ट्रीज एलएलपी पटना के सुजीत सिंघानिया को अनुदान के रूप में 37.50-37.50 लाख रुपए का चेक दिया गया।

मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बागवानी से जुड़े किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बिहार की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। कृषि राज्य के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्रिया-कलापों का आधार है। बिहार की अर्थव्यवस्था में बागवानी खासकर फल, सब्जी, मसाला की भूमिका अहम् है। बिहार में कुल 13.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी फसल की खेती होती है, जिसमें मुख्य रूप से फल की खेती 3.64 लाख हेक्टेयर, सब्जी की खेती 9.11 लाख हेक्टेयर तथा मसाला की खेती 0.39 लाख हेक्टेयर की जाती है।

उन्होंने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में बिहार एक अग्रणी राज्य है। यहां के किसानों ने इस मिथक को तोड़ा है, वैसे बागवानी फसल जो पारंपरिक रूप से बिहार में नहीं होते थे, आज किसान न केवल वैसे बागवानी फसलों की खेती कर रहे हैं, बल्कि दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं। आज राज्य में स्ट्राबेरी, ड्रैगनफ्रूट, सेब आदि फलों की खेती की जा रही है। बागवानी फसलों में अच्छा उत्पादन के साथ कृषकों को उचित मूल्य मिले, उत्पाद का भंडारण हो, उसका प्रसंस्करण एवं मूल्यसंवर्द्धन हो, कृषि विभाग इस दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार बिहार के कृषि धरोहरों कतरनी चावल, शाही लीची, जर्दालू आम, मगही पान, मिथिला मखाना एवं मरचा धान को जीआई टैग प्रदान की है, जो बिहार की विशिष्टताओं को दर्शाता है। कृषि विभाग इन उत्पादों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा बागवानी महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया है। मुझे खुशी है कि राज्य के प्रत्येक जिला से प्रगतिशील कृषक अपने-अपने प्रदर्शाें के साथ इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं। बागवानी महोत्सव में प्रतियोगिता के साथ ही तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया है। जहां किसान भाई-बहन बागवानी के क्षेत्र में नई-नई तकनीकी के संबंध में ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे एवं अपनी समस्याओं का निराकरण भी प्राप्त कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के प्रगतिशील कृषकों को भी अपनी सफलता की कहानी बताने का मौका दिया गया है, जिससे राज्य के अन्य कृषकों को भी उनसे सीखने का मौका मिलेगा।

बागवानी महोत्सव में राज्य के करीब 700 कृषकों के द्वारा उद्यानिक फसलों के 16 वर्गों यथा सब्जी, मशरूम, फल, फल संरक्षण, शहद, पान के पत्ते, शोभाकार पत्तीदार पौधा गमला में, बोनसाई, जाड़े की मौसमी फूलों के पौधे गमले में, विभिन्न प्रकार के कैक्टस एवं सकुलेन्ट पौधा (गमला में), विभिन्न प्रकार के पाम प्रजाति के पौधे (गमला में), कटे फूल, कलात्मक पुष्प सज्जा, औषधीय एवं सुगंधीय पौधा, फल/सब्जी में नक्काशी, हैंगिंग बास्केट में लगभग 7500 प्रदर्श लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त इस महोत्सव में छत पर बागवानी फोटोग्राफ प्रतियोगिता, बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता तथा क्विज का भी आयोजन किया गया है।

इन प्रदर्शों के मूल्यांकन हेतु कृषि के विशिष्ट संस्थानों से तीन-तीन वैज्ञानिकों का मूल्यांकन टीम बनाया गया है, जिनके अनुशंसा के आलोक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपए, द्वितीय चार हजार रुपए, तृतीय तीन हजार रुपए एवं एक विशिष्ट पुरस्कार 10 हजार रुपए का दिया जाएगा। सभी वर्गों के विभिन्न शाखाओं में सबसे अधिक पुरस्कार जितने वाले कृषक को श्रेष्ठ बागवान घोषित किया जाएगा तथा उन्हें विशिष्ट पुरस्कार तथा मोमेंन्टो से सम्मानित किया जाएगा। राज्य के इस महत्त्वपूर्ण आयोजन से किसान बन्धु निश्चित रूप से लाभान्वित होंगे।

सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि बागवानी महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। आज जब आमजन बागवानी महोत्सव में प्रदर्शों को देखेंगे तो कौतूहल से पूछेंगे कि क्या यह बिहार में उगाया जाता है घ् इस बागवानी महोत्सव में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जो किसान भाई भाग ले रहे हैं, उनके लिए यह उतनी ही लाभकारी है और जो भाग नहीं ले रहे हैं, उनके लिए भी यह उतनी ही फायदेमंद है। किसान एक-दूसरे से सीखें और समझें, किसानों से किसानों तक के तकनीकी के हस्तातरण से बागवानी के क्षेत्र में नवाचार बिहार में दिखता है। आज मशरूम उत्पादन में बिहार देश में अग्रणी है, अन्य उद्यानिक फसलों में भी बिहार देश में शीर्ष पांच राज्यों में है, जैसे मखाना, लीची, आम और सब्जी उत्पादन आदि। साथ ही बिहार में फूल का उत्पादन बढ़ा है और मांग भी। राज्य सरकार अपनी योजनाओं से बागवानी में नवाचार करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।

इस अवसर पर निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, गुजरात के निदेशक उद्यान, पीएम वघासिया, अपर निदेशक (शष्य) धनंजयपति त्रिपाठी, निदेशक, बसोका शंकर कुमार चैधरी, निदेशक, बामेती आभान्शु सी जैन, डाॅ. आरपीसीएयू, पूसा, समस्तीपुर के निदेशक अनुसंधान डाॅ. एके सिंह, संयुक्त निदेशक, उद्यान राधारमण सहित अन्य पदाधिकारी/कर्मचारी एवं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानगण उपस्थित थे।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img