JSSC JE Exam: धैर्य की भी हद होती है! तीन बार परीक्षा देने के बाद भी नहीं आया रिजल्ट तो अब आंदोलन करने को मजबूर

JSSC JE Exam: क्या गलती है? इन अभ्यर्थियों की, जिन्हें परीक्षा देने के बावजूद नतीजा नहीं मिल रहा है। क्या गलती है? इन अभ्यर्थियों की, जिन्हें राजभवन के सामने धरना पर बैठकर सिर के बाल मुंडवाने पड़े। बस एक ही मांग ना..कि भाई परीक्षा का रिजल्ट दे दीजिए। वो परीक्षा जो तीन-तीन बार ली गई और जब परीक्षा ले ली गई तो महीनों से रिजल्ट पेंडिंग हैं। बार-बार सरकार से व्यवस्था से गुहार लगाने के बावजूद नतीजा जब कुछ नहीं मिला तो मजबूरन जेएसएससी जेई के इन अभ्यर्थियों ने आंदोलन का तरीका अपनाया। जेएसएससी के खिलाफ विरोध जताया।

JSSC JE Exam: अभ्यर्थियों का आंदोलन

एक तो आठ साल बाद 2021 में जेएसएससी से जेई का विज्ञापन आया। 2022 में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द हो गई। 2022 के अक्टूबर में फिर नये सिरे से परीक्षा ली गई, लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही परीक्षा संचालन नियमावली रद्द हो गई। 2023 में फिर जेई का विज्ञापन आया। 2023 के सितंबर अक्टूबर में तीसरी बार परीक्षा ली गई, लेकिन चार महीने से ऊपर बीत चुके हैं। रिजल्ट अब तक नहीं आया और जब रिजल्ट नहीं आ रहा है तो फिर इन अभ्यर्थियों को डर सता रहा है।

रिजल्ट की आस लिए 16 फरवरी से जेएसएससी जेई के अभ्यर्थी आंदोलन पर बैठे हैं और मांग सिर्फ इतनी है और वही पुराना। भाई जब तीन-तीन बार परीक्षा ले ही चुके हैं…तो रिजल्ट अब दे ही दीजिए।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img