JSSC Regional Worker Exam: JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा पर बवाल, Admit Card में देरी और संताली पेपर में गड़बड़ी के आरोप, री-एग्जाम की मांग

JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड में देरी, संताली प्रश्नपत्र में त्रुटियों और री-एग्जाम की मांग उठाई है।


JSSC Regional Worker Exam रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 19 जुलाई को आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रवेश पत्र जारी करने में हुई कथित लापरवाही और संताली भाषा के प्रश्नपत्र में गंभीर त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ा।

JSSC Regional Worker Exam: एडमिट कार्ड में देरी से कई अभ्यर्थी परीक्षा से रहे वंचित

अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग की लेटलतीफी के कारण कई उम्मीदवार परीक्षा में शामिल ही नहीं हो सके। उनका कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों को 20 जुलाई, यानी परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक मिला, जबकि कई उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन ही ईमेल के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त हुआ। ऐसे में वे समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके और परीक्षा देने से वंचित रह गए।

आयोग ने इस परीक्षा के लिए राज्यभर के 813 परीक्षा केंद्रों पर 3,22,867 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए थे, लेकिन इनमें से केवल 86,444 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।


Key Highlights:

  • JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध।

  • एडमिट कार्ड जारी करने में देरी का लगाया आरोप।

  • संताली भाषा के प्रश्नपत्र में 40 सवाल सिलेबस से बाहर होने का दावा।

  • कई अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद या परीक्षा वाले दिन मिला एडमिट कार्ड।

  • प्रभावित अभ्यर्थियों ने उच्चस्तरीय जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।


JSSC Regional Worker Exam: संताली भाषा के प्रश्नपत्र पर भी उठे सवाल

संताली भाषा (पत्र-दो) के प्रश्नपत्र को लेकर भी अभ्यर्थियों ने गंभीर आपत्ति जताई है। उनका दावा है कि 100 में से 40 प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए। इसके अलावा चार प्रश्न त्रुटिपूर्ण बताए गए हैं।

अभ्यर्थियों के अनुसार संताली साहित्य, संस्कृति, लोकगाथाओं और प्रमुख साहित्यकारों से जुड़े कई प्रश्न तथ्यात्मक रूप से भी गलत थे। इससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

JSSC Regional Worker Exam: री-एग्जाम और निष्पक्ष जांच की मांग

इन कथित अनियमितताओं को आधार बनाते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही संताली भाषा (पत्र-दो) की परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग भी उठाई है। अब अभ्यर्थियों की नजर जेएसएससी की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।


Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...