बिजली के करंट लगने से एक सफाई कर्मचारी की मौत, 2 घायल

पटना : पटना क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत श्रीनिवास टावर के पास बिजली के करंट लगने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौत हो जाने के बाद उनके परिवार के लोग एवं स्थानीय लोगों ने ननद लाल छपरा के पास सड़क जामकर दिया। सड़क जाम कर लोग़ हंगामा कर रहे हैं।

इन लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस युवक की मौत हुई है। इसका नाम मंझला मांझी बतलाया जा रहा है। वहीं प्रशासन प्रयास कर सड़क जाम हटाने की कोशिश कर रही है लेकिन कामयाबी अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं काफी आक्रोशित होकर लोग हंगामा कर पूरे यातायात को ठप कर दिया है। आवागमन बंद कर दिया है। जबकि आज मैट्रिक की परीक्षा भी चल रहा है। लेकिन कोई किसी का सुनने वाला नहीं है। जाम से छात्र परेशान हैं। अभिभावक परेशान है।

वहीं प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि सफाई करते वक्त मंझला मांझी की मौत हुई है।

करंट के 11 हजार वोल्ट के तार गिरने के कारण मौत हुई है। हमलोग समझने का प्रयास कर रहे हैं। यातायात खुलवाने का कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह लोग मुआवजा और नौकरी की मांग बाईपास को जाम कर दिया है। आवागमन पूरी ठप कर दिया है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

एनपी सिंह ने PMCH के प्राचार्य पद से हटाए जाने से...

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्राचार्य डॉक्टर एनपी सिंह ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्राचार्य पद...

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...