पेशाब करने निकले युवक पर फायरिंग

जमशेदपुरः जिले सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में 18 फरवरी की रात रवि महतो नामक युवक पर फायरिंग हुई थी। रवि महतो देर रात लगभग 12 बजे घर से पेशाब करने के लिए निकला था, तो उस पर फायरिंग कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें-महिला की लाश सड़क पर…. 

गोली रवि महतो के कमर को छूती हुई निकल गई थी। रवि महतो ने अगले दिन 19 फरवरी को सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में निर्मल नगर के ही रहने वाले गोलू मछुआ और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

फायरिंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की थी। पुलिस कर्मियों ने आरोपी गोलू मछुआ को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-डिक्की तोड़ पैसे लूटे और फिर……

बुधवार को एसएसपी ऑफिस में डीएसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोलू मछुआ को पत्रकारों के सामने पेश किया और उसके बाद एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। सिटी एसपी ने बताया कि गोलू मछुआ के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।

इस घटना में अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

गोलू मछुआ ने अपने इस अपराध में कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। गोलू मछुआ को गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार सिंह, सुंदर सोरेन, हवलदार शिबू मरांडी, आरक्षी याकूब लाखो मिंज और विजय महतो शामिल थे।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...