Advertisment

पैसा डबल कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जमशेदपुरः बागबेड़ा थाना पुलिस ने पैसा डबल कर ठगी करने वाले गिरोह के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना को पुलिस ने बिहार के कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र के डंडवास गांव से गिरफ्तार किया। सरगना का नाम रमेश उर्फ सिकंदर कोहार उर्फ सिकंदर प्रजापति है।

सिकंदर प्रजापति है मास्टरमाइंड

इसके अलावा, मामले में सीताराम डेरा के रहने वाले इंद्रजीत सिंह उर्फ नेता, सोनारी के कैलाश नगर के तिवारी बिल्डिंग के रहने वाले अरविंद चौधरी, बागबेड़ा कॉलोनी के रहने वाले सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

ठगी 2 22Scope News

एएसपी सिटी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य बिहार के कैमूर जिले के डंडवास का ही रहने वाला रमेश उर्फ सिकंदर कोहार उर्फ सिकंदर प्रजापति का आपराधिक इतिहास है। वह एनडीपीएस समेत कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

एक लाख 99 हजार कैश सहित कई सामान जब्त

पुलिस ने इस मामले में एक लाख 99 हजार 500 नकद नोट, ठगी करने के लिए प्रयोग में आने वाला कागज का बंडल, ठगी के रुपए से खरीदी गई 1 लाख 27000 रुपए नकद, पांच मोबाइल सेट, एक रेनॉल्ट कार, अल्युमिनियम फ्वाएल, फेविकोल आदि बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 हफ्ते के अंदर नगर निकाय चुनाव का अधिसूचना करे जारी 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि 26 दिसंबर को यह घटना हुई थी। कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट सत्येंद्र ने 17 लाख रुपए गिरोह के सदस्यों से डबल कराए थे। सत्येंद्र ने रुपए डबल होने के लालच में ठग गिरोह के चंगुल में फंस गए और ठगी के शिकार हो गए।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...