रांची की पिच में बेन स्टोक्स को क्या दिखा कि उन्होंने कहा ऐसे पिच कभी नहीं देखा 

  • रांची में भारत इंग्लैंड में आर पार से पहले पिच पर रार 
  • इंग्लैंड सीरीज में पहले ही 1-2 से चल रहा है पीछे

रांची: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सिरीज़ का चौथा मैच शुक्रवार से रांची में होने जा रहा है.लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बने स्टोक्स ने इससे पहले पिच को लेकर हैरानी जताई है.बेन स्टोस्ट ने कहा इससे पहले ऐसी पिच  कभी नहीं देखी है.

गुरुवार को एक मीडिया इंटरव्यू में अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्हें रांची की पिच समझ नहीं आई. उन्होंने कहा पिच को दूर से देखिये तो लगता है कि यह घास से ढंकी हुई है लेकिन क़रीब से जाकर देखने पर पता चला कि उसमें कई जगह दरारें हैं.

यह बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली साइड के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है। चेंजिंग रूम से यह पिच हरी और घास वाली दिखती है लेकिन जब आप क़रीब जाते हैं तो यह अलग दिखती है, बहुत काली, भुरभुरी और कुछ दरारें भी, जो बिलकुल साफ दिखती हैं.

दूसरी तरफ भारत की ओर से प्रेस कांफ्रेंस करने आए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा यहां कि पिच ऐसी ही होती है, यह टिपिकल इंडियन विकेट है. इस पिच पर स्पिन होगी लेकिन यह कब से स्पिन करेगी और कितना स्पिन करेगी ये नहीं पता. उन्होंने कहा हमारी टीम में इतना संतुलन है कि हम जिधर भी जाना चाहें जा सकते हैं.

 

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...