Advertisment

पाठक पहुंचे कटिहार, स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

कटिहार : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एकदिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे। जहां समाहरणालय में पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान डीएम रवि प्रकाश व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के द्वारा उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया गया। बता दें कि अपर मुख्य सचिव कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत दिघरी स्कूलों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में व्याप्त विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

वहीं केके पाठक के साथ डीएम रवि प्रकाश के साथ साथ शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। अपर मुख्य सचिव के कटिहार आने के बाद शिक्षा विभाग में मानो हड़कंप सा मच गया। अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा विद्यालय के सभी क्लास रूम में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बात की। इसके पश्चात स्मार्ट क्लास का भी उन्होंने भ्रमण किया। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से कई सवाल भी पूछे गए। वहीं छात्राओं के द्वारा जवाब भी दिया गया और शिक्षा से जुड़ी कई सवाल छात्र-छात्राओं के द्वारा पूछे भी गए। इस उपरांत फलका प्रखंड के आई एक महिला जो अनुकंपा नियुक्ति को लेकर केके पाठक से अपनी आपबीती सुनाई।

तौकीर रज़ा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...