भभुआ में महिला-पुरुष दंगल का आयोजन, जिप सदस्य ने किया उद्घाटन

कैमूर. भभुआ प्रखंड के बड़काकीर गांव में महावीर झण्डा के उपलक्ष में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में महिला और पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य ने बताया कि मीरिया पंचायत के बड़काकीर गांव में करीब सैकड़ों वर्ष पुरानी चली आ रही परंपरा है।

उन्होंने कहा कि गांव में मंदिर के पास प्राचीन समय से ही कुश्ती का आयोजन होते आ रहा है। साल में एक दिन बसंत पंचमी के बाद कुश्ती का आयोजन होता है। यहां अंतरराजयीय स्तर के महिला और पुरुष पहलवनों की टीम ने कुश्ती में भाग लिया और बारी-बारी से कुश्ती लड़ा। इसमें पुरुष पहलवान में प्रमोद यादव ग्राम पहाड़िया ने अनुज कुमार ग्राम चकिया को हराया। वहीं महिला पहलवानों में छपरा की रहने वाली रिंकू ने वाराणसी के रिया को हराया।

जिला परिषद विकास सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता पुरस्कार के रूप में दिया। इस दौरान विकास सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ियों में कुश्ती के प्रति काफी कम रुचि देखने को मिल रही है। कुश्ती हमारे पूर्वजों की धरोहर रही है। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारे भारत के मुख्य खेलों में से एक है। युवा पीढ़ी कुश्ती में आगे आए। कुश्ती से मन में चुस्ती और शरीर में फुर्ती बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि कुश्ती की बदौलत शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। लगातार व्यायाम करने से बुढ़ापा भी बहुत देर से आती है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के हर आयोजनों में बढ़ चढ़कर शामिल होऊंगा। यहां के गांव के कमेटी के लोग और ग्रामीण जनता ने जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को फूल माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...