Dhanbad: ईडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के खिलाफ दर्ज केसों की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी उन पुराने केसों की जांच कर रही है, जो प्रिंस के खिलाफ धनबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज है।
ईडी ने उसके खिलाफ 16 फरवरी को इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी।
जांच एजेंसी को पता चला है कि प्रिंस अब तक कारोबारियों-व्यवसायियों से 50 करोड़ रुपए से अधिक रंगदारी वसूल चुका है। उस पर 55 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
सबसे ज्यादा केस धनबाद थाना, बैंकमोड़ थाना और कतरास थाना में दर्ज है। प्रिंस खान अभी फरार है।
उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है।
प्रिंस खान कहां है, इसकी जानकारी न तो जांच एजेंसी को है और न ही झारखंड एटीएस को। झारखंड पुलिस को बस यही जानकारी है कि कभी वह नेपाल से तो कभी दुबई से गिरोह चला रहा है।
वह 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। जांच एजेंसी अब उन कारोबारियों-व्यवसायियों को पूछताछ के लिए बुला सकता है, जिनसे रंगदारी वसूली गई है। ईडी यह पता भी लगा रहा है कि उसने रंगदारी के पैसों से कहां संपत्ति बनाई।
Highlights







