पटना : तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर राजद के राज्यसभा सासंद मनोज झा ने एक बड़ा बयान दिया है। मनोज झा ने कहा कि इतने वर्षों से मैं राजनीति में हूं लेकिन जो तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में जनता का जो उभार देखने को मिल रहा है मैने पहले कभी नहीं देखा। तेजस्वी अबतक 22 जिले का कवर कर चुके हैं। हर जिले में पहले सभाएं हुई। लेकिन अब तय हुआ है कि तीन मार्च को पटना में महारैली है, इसलिए अब रोड शो किया जाए।
मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के लिए पारंपरिक वोटर नहीं बल्कि हर तबके लोग उनके साथ खड़े हैं। रात के दो बजे महिलाएं तेजस्वी को देखने के लिए खड़ी रहती हैं। मनोज झा ने कहा कि सच तो ये है की तेजस्वी ने बिहार का व्याकरण बदल का रख दिया है। लोग अब मंदिर-मस्जिद और हिंदू मुस्लिम नहीं सुनना चाहते हैं। मनोज झा ने कहा कि हर रैली में ये सुना गया कि तेजस्वी का मतलब नौकरी। राजद नेता कहा कि तेजस्वी का ये यात्रा का असर आने वाला लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में एक अलग ही व्यापक रूप में दिखेगा।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















