सासाराम में लगने वाले उर्स मेला को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा

रोहतास : शब-ए-बारात के साथ सासाराम में लगने वाले उर्स मेला में सुरक्षा विधि-व्यवस्था को लेकर एसडीएम आशुतोष रंजन और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जायजा लिया। उर्स मेला में सासाराम स्थित चंदतन शहीद पहाड़ी पर काफी संख्या में लोग रोहतास जिले समेत अन्य कई जिले लोग पहुंचते हैं। जहां एतिहासिक शेरशाह मकबरा का लोग दीदार करने पहुंचते हैं। रोहतास जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर एसडीएम आशुतोष रंजन और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शेरशाह मकबरा तथा चंदतन शहीद पहाड़ी आदि जगहों का जायजा लिया।

एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि उर्स मेला में विधि-व्यवस्था शांति को लेकर जायजा लिया गया है। वहीं मेला को लेकर दंडाधिकारियों एवं पुलिस कि तैनाती कि गई है। शरारती तत्वों से निपटने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस कि तैनाती का प्रावधान किया गया। सुरक्षा विधि-व्यवस्था को सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखने का व्यवस्था किया गया है।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक...