वाहन तलाशी के दौरान 3 ट्रक से विदेशी शराब जब्त

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने वाहन तलाशी के दौरान तीन ट्रक और एक बस से लाखों मूल्य की विदेशी शराब जब्त किया है। वहीं इस मामले में पांच धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस ने भोरे कटेया और कुचायकोट के बल्थरी चेकपोस्ट पर की है। गोपालगंज एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी सीमावर्ती इलाके में यूपी से आने वाले सभी गाड़ियों को संघन तलाशी अभियान चालू किया गया है।

वाहन तलाशी के दौरान 3 ट्रक से विदेशी शराब जब्त

इसी दौरान भोरे थाना पुलिस ने दो ट्रक, कटेया पुलिस ने एक ट्रक और कुचायकोट पुलिस ने बलाथारी चेक पोस्ट पर एक बस से तीन हजार बोतल अधिक शराब बरामद किया गया है। साथ ही पांच धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में दो लोग राजस्थान दो लोग पटना और एक यूपी का रहने वाला है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...