ट्रक से 695 कार्टून विदेशी शराब जब्त, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

भागलपुर : ट्रक से 695 कार्टून विदेशी शराब जब्त- भागलपुर बाईपास टीओपी पुलिस और एंटी लिकर टीम को बड़ी सफलता मिली है. जब झारखंड से आ रही पंजाब नंबर की एक ट्रक को जब रोककर पुलिस ने तहकीकात की तब उसमें से 695 कार्टून विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की है.

बताया जा रहा है कि चूना के बोरे के अंदर शराब की पेटी लोड की गई थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते भागलपुर में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. उसी क्रम में टीओपी थाना क्षेत्र में जब ट्रक को रोककर जांच की गई तब उसमें भारी संख्या में शराब की पेटी बरामद की गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपए की है.

पूछताछ में जुटी पुलिस

वहीं सवाल उठता है कि झारखंड बिहार के बॉर्डर पर बनाए गए चेक पोस्ट पर आखिर यह ट्रक किस तरह से पार कर गई. भागलपुर पुलिस की तत्परता से जहां शराब बरामद की गई, वहीं ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस शराब तस्करों के बारे में पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...