रक्सौल बॉर्डर से अवैध घुसपैठ करते चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसी एसएसबी एवं इमिग्रेशन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत मे अवैध तरीके से घुसपैठ करने के दौरान रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से एक चाइनीज नागरिक को सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चाइनीज का नाम FANG GENSHAN है। जिसका Passport No: EJ0385551 पता S/o Fang Jin Xiang, Liu Fucheng village, Yongxing Town, Weishi County, Henan Province, China है।

चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

जांच के दौरान चाइनीज व्यक्ति के पास पासपोर्ट एवं वीजा या अन्य कागजात नहीं पाया गया। इसके मोबाइल से पासपोर्ट का सॉफ्ट कॉपी निकाला गया। पूछताछ के दौरान बताया कि 23 जनवरी को चीन से काठमांडु आया था। 28 फरवरी को काठमांडु से बीरगंज पहुंचा था। आज भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एसएसबी एवं इमिग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। घुसपैठ का मकसद पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा एजेंसी अभी पूछताछ कर रही है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...