Advertisment

लोकसभा चुनाव: पहली सूची में बीजेपी ने चार भोजपुरी स्टार को दिया टिकट

दिल्ली. लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चार स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह और दिनेश लाल (निरहुआ) को भी टिकट दिया गया है। साथ ही 28 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। इसकी घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी को मिला टिकट

लोकसभा का टिकट मिलने के बाद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, ‘मैं अपने नेता, भारत सहित दुनियां भर की आशा व विश्वास के केंद्र बन गये, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी व बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का, हार्दिक धन्यवाद करता हुं, जिन्होंने मुझे नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा से पुनः बीजेपी का उम्मीदवार बनाया.. अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का व देश भर के सभी शुभेच्छु साथियों, बड़े बुजुर्गों, माता बहनों व सन्त चरणों के प्रेम और समर्थन और आशीष का आभार।’

लोकसभा चुनाव में रवि किशन को मिला टिकट

वहीं रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘आज भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुनः प्रत्याशी बनाए जाने के उपरांत गोरखनाथ मंदिर में महायोगी बाबा श्री गुरु गोरक्षनाथ जी का दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर हर महादेव।’

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...