खेत में हाथी दिखने से लोगों में दहशत, वन विभाग की टीम भगाने में जुटी

गया : झारखंड के जंगली क्षेत्र से भटक कर दो हाथी गया में प्रवेश कर गया है। गया जिले के इमामगंज प्रखंड के चुआवर पंचायत के बहेरा गांव के खेत में दो हाथी फसल को खाते देखा जा रहा है। हाथी के आने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण हाथी को देखने और उसे भगाने के लिए खेत में पहुंच गए। हालांकि लोग सावधान रहे और हाथी से काफी दूर खड़े थे और मोबाइल मैं रिकॉर्ड कर लिया।

हालांकि अभी तक किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन खेत में लगे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि झारखंड सीमावर्ती के इलाके से भटक कर दोनों हाथी इमामगंज के बहेरा गांव में पहुंचे हैं। लेकिन कुछ ही घंटे बाद यह दोनो दोनों ग्रामीणों के आंखों से ओझल हो गया।

वहीं हाथी की सूचना पर वन विभाग की टीम भी वहां पहुंची लेकिन वन विभाग की टीम को हाथी पर नजर नहीं पड़ी। इमामगंज के रेंजर कुलदीप कुमार का कहना है कि हाथी जंगली क्षेत्र में पहाड़ के पीछे थक कर बैठे हुए हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी के खोजने में जुटी है और उसे खोज कर उसे सही दिशा में भगा दिया जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया है कि ग्रामीण हाथी से दूर रहे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...