Advertisment

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, ये बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Desk. खबर गुजरात की सियासत से है। लोकसभा चुनाव से पहले यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पोरबंदर से कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अब वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अर्जुन मोढवाडिया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वे दो बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही तीसरे बार वह कांग्रेस के ही टिकट पर 2022 में चुनाव जीते थे।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

बता दें कि 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव को बड़ा झटका लगा था। पार्टी को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता ने हाथ छोड़ दिया है। ऐसे में पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल में काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अस्पताल परिसर में...