Commercial Advertisment

हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

बीजेपी का थाम सकते हैं दामन, अहमदाबाद में 19 मई को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली: गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

राज्य में चुनाव होने से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

हार्दिक पटेल पिछले दो महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं.

केंद्रीय नेतृत्व उनको साथ लेने के पक्ष में है.

2019 में कांग्रेस में हुए थे शामिल

हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मैं हिम्मत करके

कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.

मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी.

मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा. यह पाटीदार नेता लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे.

शाह और मोदी की रजामंदी के बाद बीजेपी ने लिया फैसला

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर हार्दिक पटेल की बीएल संतोष के साथ पिछले दिनों एक मीटिंग भी हुई थी. अमित शाह और पीएम मोदी की रजामंदी के बाद हार्दिक को बीजेपी में शामिल करने का फैसला हुआ, जिसके बाद यह मीटिंग हुई. हार्दिक पटेल को बीजेपी में शामिल करने की एक बड़ी वजह पाटीदार वोट बैंक माना जा रहा है.

कांग्रेस पार्टी पर जमकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल हार्दिक पटेल हिमाचल प्रदेश में किसी मंदिर में दर्शन के लिए गए हैं. वह कल अहमदाबाद आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया है. हार्दिक बीते कुछ वक्त से कांग्रेस नेताओं से नाराज चल रहे थे और उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं.

कांग्रेस नेतृत्व से चल रहे नाराज

बता दें कि हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. लेकिन बीते कुछ वक्त से वह कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं. कई बार वह अपनी नाराजगी खुलकर जता भी चुके थे. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस में उनकी हालत ऐसी हो गई है जैसे नए दूल्हे की नसबंदी करा दी हो. यहां वह कहना चाह रहे थे कि उनके पास पार्टी में फैसला लेने की कोई पावर नहीं है.

कौन बनेगा करोड़पति 12:20 साल से मामा शो में आने की कोशिश में लगे, भांजे हार्दिक पाटिल ने 12.50 लाख रुपए जीतकर मार ली बाजी

कुएं से मिला 23 वर्षीय युवक का शव

सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में नहीं, भारतीयों के मन में बसते हैं : पीएम

पटेल चौक पर लौह पुरुष की प्रतिमा अनावरण

रामगढ़ : पटेल चौक के समीप चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर झुलसा

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी ने किया एलान

भूपेंद्र पटेल ने ली गुजरात के सीएम पद की शपथ, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में हुए शामिल

देर है अंधेर नहीं: 108 साल बाद आया विवादित जमीन का फैसला

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...