धनबाद में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, छह अन्य घायल

धनबाद. जिले में सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गयी। वह BBMKU के पीजी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी पहचान 24 वर्षीय रितु चन्द्रा के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में हाइवा चालक समेत छह गंभीर रूप से घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

add 4 22Scope News

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा धनबाद से क्लास खत्म होने के बाद गोकुल बस से निरसा अपने घर जा रही थी। उसी दौरान गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के इस्ट इंडिया मोड़ के समीप एमपीएल में कोयला ढुलाई में लगे हाइवा ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार छात्रा के साथ छह अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गये।

सड़क हादसे में छात्रा की मौत

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए SNMMCH लाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया‌। वहीं हादसे में हाइवा ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। बाकी अन्य लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...