एचईसी की पांच यूनियनों ने प्रबंधन से की वार्ता, कहा- होली से पहले दें बकाया वेतन

रांची:  एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति में मुख्यालय से बाहर के आंदोलन से अलग हुई पांचों यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एचईसी प्रबंधन से मुलाकात कर मजदूरों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात रखी।

विमल महली ने बताया कि एचईसी के निदेशक उत्पादन से मिलकर सप्लाई कर्मियों के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द करने का दबाव बनाया गया है। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि तीनों प्लांट और एडीएम बिल्डिंग खुल गई है।

टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निदेशक कार्मिक के साथ बैठक कर होली से पहले कामगारों को बकाया वेतन देने के लिए दबाव बनाया है। प्रबंधन की ओर से आश्वासन मिला है कि होली से पहले वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रबंधन से वार्ता करनेवाली यूनियनों में एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन, हटिया मजदूर लोकमंच, हटिया कामगार यूनियन (एटक), जनता मजदूर यूनियन और एचईसी श्रमिक संघ शामिल हैं। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से प्रकाश सिंह, शनि सिंह, विमल महली, एसजे मुखर्जी, एमपी रामचंद्रन, केपी साहू, चिराग बारला, तरुण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...