Advertisment

हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का जन्मदिन आज, शुरू किया चुनाव अभियान

हजारीबाग. आज 8 मार्च है और आज के दिन बीजेपी के हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल का जन्मदिन है। इस जन्मदिन के शुभ अवसर पर मनीष जायसवाल ने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष को बीजेपी का झंडा भेट कर चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है।

हजारीबाग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल

इस दौरान कार्यकर्ताओं में मनीष जायसवाल के लिए उत्साह देखने लायक था। लोग उनसे मिलने उनके जन्मदिन पर बधाई देने तथा उनसे मिलने को लालायित दिखे। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस बार 400 पार का जो नारा है, उसे सच साबित करना है तथा उसी के लिए आज मंडल तथा मोर्चा अध्यक्ष को झंडा दे कर चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है।

वहीं मनीष जायसवाल ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आज से मंडल एवं मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता को झंडा देकर चुनावी शंखनाद किया है। इस बार 400 नहीं, उससे से कही ज्यादा सीट आएगी और बड़े ही निर्णायक कार्यकाल होगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...

Giddi Police Encounter: गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी,...

Giddi Police Encounter: रामगढ़ जिले के गिद्दी कोलियरी क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की घेराबंदी के...

Ramgarh Factory Blast: बरकाकाना में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की...

 रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिनमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मी गंभीर...