आखिर किस मामले में उग्र हुए छात्र !

बाघमाराः उग्र हुए छात्र – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कतरास नगर इकाई ने कतरास थाना चौक पर केरल में हुए छात्र की मौत के बाद पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि इस घटना की निष्पक्षतापूर्वक जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

इस दौरान ABVP ने इस घटना का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि केरल के शैक्षणिक संस्थानों में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के संरक्षण में उसके छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े अपराधियों द्वारा लगातार हिंसा, भ्रष्टाचार, छेड़खानी की घटनाओं में कार्रवाई से पीछे हटने की विफलता पर ABVP ने केरल सरकार की कड़ी निन्दा की है।

उग्र हुए छात्र – बाथरूम में मिला था छात्र का शव

बताते चलें कि केरल वेटनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थन का 18 फरवरी को वायनाड कैंपस हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला था। जांच में सामने आया है कि जेएस सिद्धार्थन के साथ एसएफआई से जुड़े अपराधियों ने केबल तार और बेल्ट से हमला कर बुरी तरह मारपीट की थी तथा उक्त छात्र को छात्रावास में नंगा कर परेड कराई थी।

ये भी पढ़ लें-28 घंटे से विधायक के घर पर ईडी की रेड जारी….

उक्त जघन्य घटना के बाद 18 फरवरी को जेएस सिद्धार्थन का शव हॉस्टल बाथरूम में लटकता हुआ मिला था। घटना के बाद से ही केरल के साथ-साथ देश भर में एबीवीपी की विभिन्न इकाइयों द्वारा न्याय की मांग तथा एसएफआई के गुंडों-अपराधियों की लगातार अपराध संलिप्तता को रोकने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। उग्र हुए छात्र

Saffrn

Trending News

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...

RIMS-2 Protest: रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा, 10 दिनों...

 पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़े जन आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों की जमीन अधिग्रहण...

JSSC CGL Result 2024: 1,844 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, लंबी कानूनी...

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2023 परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट सूची में शामिल 1,844 अभ्यर्थियों को नियुक्ति की...

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img