Advertisement
Advertisement

व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली

बेगूसराय : बच्चों को इंटर का परीक्षा के लिए सेंटर पर पहुंचाकर लौट रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी,  जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वनद्वार ईट भट्ठा के समीप की बताई जाती है। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

आपको बता दें कि जहां गुरुवार की शाम ढलते ही अपराधियों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी सौरव कुमार को दोस्त ने घर पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर डाली। वहीं आज दिनदहाड़े बच्चों को इंटर का परीक्षा सेंटर पर पहुंचा कर आ रहे अभिभावक को अपराधियों ने दो गोली मारकर घायल कर दिया और आनंद फानन में ग्रामीणों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की खबर सुनते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरख गांव निवासी स्वर्गीय कपिलदेव सिंह के 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बेगूसराय सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि दो गोली लगी है इलाज चल रहा है। अभी पुलिस बयान के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...