धनबाद में 502 अभ्यर्थियों ने JPSC की दूसरी पाली की परीक्षा का किया बहिष्कार, लगाया ये आरोप

धनबाद. रविवार को हुए झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JPSC) में धनबाद के दो परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने जमकर बवाल मचाया और दूसरी पाली की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने कुछ विशेष छात्रों को मनमाने ढंग से परीक्षा में लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया तो वहीं राजकीय उच्च विद्यालय पुटकी में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगा करीब आधे घंटे तक हंगामा करते हुए परीक्षा से खुद को अलग रखा।

JPSC की दूसरी पाली की परीक्षा का बहिष्कार

धनबाद स्थित डीपीएस में दो पाली में हुए जेपीएससी परीक्षा में हिस्सा लेने पहुंचे कुल 536 विद्यार्थियों में से 502 विद्यार्थियों ने दूसरी पाली में हुई परीक्षा का पूर्णतः बहिष्कार कर दिया। इस दौरान छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख धनबाद डीएसपी, एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को काफी समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लेने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों के जोरदार विरोध के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा और छात्रों को हिरासत से छोड़ना पड़ा।

छात्रों ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्रों को परीक्षा में विशेष लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेपीएससी की दो पालियों में परीक्षा होनी थी। पहली पाली की परीक्षा का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे था, लेकिन छात्रों को 9:30 बजे इंट्री दी गई। वहीं केंद्र में इंट्री के पहले छात्रों का बायोमेट्रिक, आधार कार्ड और फोटो देख कर ही उन्हें इंट्री देने का प्रावधान है, लेकिन बिना कुछ देखे ही छात्रों को इंट्री दे दी गई। इसके साथ ही 10 बजे के बजाए 10:20 बजे प्रश्न पत्र दिया गया।

इसके बाद दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा का रिपोर्टिंग समय 1 बजे था, उसकी जगह 1:40 बजे छात्रों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद छात्रों ने हंगामा करते हुए कुछ विशेष छात्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया और कुल 536 छात्रों में से 502 छात्रों ने दूसरी पाली की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।

वहीं धनबाद के राजकीय उच्च विद्यालय पुटकी में भी छात्रों ने प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाकर करीब आधे घंटे तक बवाल मचाया। छात्रों का कहना था कि परीक्षा केंद्र पहुंचने से पूर्व ही प्रश्न पत्र की सील तोड़ दी गई थी। ऐसे में प्रश्न पत्र लीक होने की पूरी संभावना है। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप पर छात्र शांत हुए। इसके बाद परीक्षा शुरू हो सकी।

बात दें कि धनबाद जिले के 65 परीक्षा केंद्रों में आज जेपीएससी-2023 की परीक्षा संचालित की गई थी। इसमें से दो केंद्रों को छोड़ बाकी के सभी 63 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

राजकुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img