पुलिस के नाम पर साइबर ठगी का मामला, अलग-अलग जिलों से 6 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. जिले में पुलिस के नाम पर बीते कुछ दिनों से लगातार साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधी पुलिस के नाम पर लोगों को फोन करके उनके बेटे या परिजन के गिरफ्तार होने और उन्हें सजा देने की बात कहकर परिजनों को डरा धमकाकर पैसा वसूलते हैं।

पुलिस के नाम पर साइबर ठगी

मिली जानकारी के अनुसार, महज एक महीने में इस तरह के दर्जनों मामले सामने आये हैं। इसके बाद साइबर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मामले में तफ्तीश के बाद अलग-अलग जिलों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार शातिरों ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किये हैं। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन है।

इस मामले को लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अलग-अलग जिलों से 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 4 लैपटॉप, 19 बैंक पासबुक, 8 चेकबुक, 17 ATM कार्ड, 13 बैंक ओपीनिंग कीट, 5 पैन कार्ड सहित बैंक के कई कागजात बरामद किये गये हैं।

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि साहेबगंज के आरोपी द्वारा एक कंप्यूटर कोचिंग चलाया जा रहा था। यहां पढ़ने वाले बच्चियों के नामपर बैंक में खाते खुलवाये जाते थे और इसकी एवज में सबको एक निश्चित राशि दी जाती थी। साइबर फ्रॉड के मास्टरमाइंड अरशद आलम और अमजद आलम को मोतिहारी, अंकित, रौशन और दीपक को दरभंगा और जितेंद्र को मुजफ्फरपुर के साहेबगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह का महज 1 महीने में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन की भी बात सामने आई है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...