नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम 

झरिया. धनबाद नगर निगम इन्फोर्समेंट टीम इंस्पेक्टर अनिल कुमार सोमवार को बुलडोजर के साथ नाली अतिक्रमण मुक्त कराने झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी देते हुए 48 घंटे का समय दिया है।

नगर निगम का अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम

इंस्पेक्टर अनिल कुमार बुलडोजर लेकर झरिया शहर में पहुंचे थे। बुलडोजर देखते ही व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर दुकानदारों और होटलों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 48 घंटे के अंदर नाला को अतिक्रमण मुक्त करें। नहीं तो निगम जेसीबी लगाकर नाला अतिक्रमण करने वाले पर कार्रवाई करेगा।

इंस्पेक्टर ने बताया कि नाली पर अतिक्रमण पर दुकान और होटल बनाया गया है। नाली अतिक्रमण करने से नाली जाम हो जाता है। इससे सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। दुकानदारों को समय दिया गया है।

सचिन सिंह की रिपोर्ट

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...