सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सार्वजनिक हुआ इलेक्टोरल बॉन्ड का विस्तृत डाटा

Desk. बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इलेक्टोरल बॉन्ड की विस्तृत जानकारी चुनाव आयोग को सौंप दी है। इसके बाद चुनाव आयोग ने भी इसे अपनी अधिकारिक वेसबाइट पर अपलोड कर दिया है। अब यह डाटा सार्वजनिक हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट की एसबीआई को फटकार

बता दें कि इलेक्टोरल बॉन्ड की आधा-अधूरी जानकारी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगायी थी। इसके बाद एसबीआई ने इस बॉन्ड की विस्तृत जानकारी चुनाव आयोग को दी है। इसमें बॉन्ड खरीदने वाले और इस बॉन्ड के जरिए किस पॉलिटिकल पार्टी को कितना चंदा मिला, इसकी विस्तृत जानकारी है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में एसबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए 21 मार्च को शाम तक इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी सभी जानकारी देने को कहा था। साथ ही शीर्ष कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस चुनावी बॉन्ड डाटा को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करने के निर्देश दिये थे।

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...