फिर से फूटा छात्रों का गुस्सा, सम्राट चौधरी ने मुलाकात कर दिया आश्वासन

बिहार शिक्षा विभाग के आदेश जिसमें कहा गया है कि अब कॉलेजों में 11वीं और 12वीं की पढाई नहीं होगी के बाद इंटरमीडिएट के छात्र उहापोह की स्थिति में थे और लगातार सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों ने अभी हाल में ही सीएम आवास के सामने भी प्रदर्शन करने पहुंच गए थे। आज फिर छात्र प्रदर्शन करने के लिए जदयू और भाजपा कार्यालय के समक्ष पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच छात्रों का पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई लेकिन छात्र पीछे हटने की बजाय डटे रहे।

ये भी पढ़ें: सीएम आवास के सामने अचानक पहुंच गई सैकड़ों छात्राएं, नीतीश कुमार हाय हाय के लगाए नारे

प्रदर्शन के दौरान चार छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिसके बाद छात्रों का गुस्सा और भी फूट पड़ा। एसडीओ ने छात्रों से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। फिर बाद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों से मुलाकात की और छात्रों को आश्वासन दिया कि उन्हें कॉलेज नहीं बदलना पड़ेगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 से पहले जिन छात्रों ने एडमिशन लिया है उनका कॉलेज नहीं बदला जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...