दुष्कर्म का आरोपी GRP जवान सलाखों के पीछे

पटना : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के होटल में झारखंड की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीआरपी के जवान आकाश कुमार को जांच में दोषी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे धकेल दिया है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पटना पुलिस के टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों पटना के गांधी मैदान थाना में युवती के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।

वरीय अधिकारियों के आदेश पर जांच करते हुए इस मामले में दुष्कर्म का आरोपी जीआरपी जवान आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गांधी मैदान थाने में शिकायत त्वरित नहीं सुने जाने और पीड़िता के शिकायत को टालने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। इस मामले में जांच जारी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

दुष्कर्म का आरोपी GRP जवान सलाखों के पीछे –

बताते चलें कि बीते फरवरी माह में पटना जंक्शन जीआरपी जवान आकाश कुमार पर झारखंड कोडरमा की रहने वाली युवती ने आरोप लेकर पहुंची थी। दरअसल, पीड़िता की माने तो जीआरपी जवान से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए छह माह पूर्व हुई थी। इसके बाद तीन फरवरी को जीआरपी जवान ने उसे मिलने और शादी का झांसा देकर पटना बुलाया और उसे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। उसके साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया।

वहीं पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर जीआरपी जवान वहां से भाग निकला। पीड़िता की माने तो होटल से निकलने के बाद वह सीधे पटना जंक्शन जीआरपी पहुंची। जहां उसने जीआरपी जवान आकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही। वहीं जीआरपी द्वारा पीड़ित युवती को गांधी मैदान थाना क्षेत्र का घटना बताकर गांधी मैदान थाना भेज दिया गया।

दुष्कर्म का आरोपी GRP जवान सलाखों के पीछे –

इंसाफ की आस लगाए पीड़िता भागी-भागी गांधी मैदान थाना पहुंची। जहां उसकी गुहार सुनने के बजाय आरोप है कि पीड़िता को प्रताड़ित कर वापस जाने को कहा गया। हालांकि पीड़िता ने न्याय की आस नहीं छोड़ी और पुनः एक बार फिर वह पटना पहुंची। शिकायत वरीय पुलिस अधिकारियों के पास इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का आरोपी जीआरपी जवान आकाश को इस मामले में दोषी पाते हुए जेल भेजा है।

यह भी पढ़े : पटना के पॉश इलाके में चोरी 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सात निश्चय-3 : संकरी ग्रामीण सड़कों से जल्द मिलेगी राहत, चौड़ीकरण...

पटना : बिहार में ग्रामीण यातायात व्यवस्था को सुगम और बाधारहित बनाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने सात निश्चय-3 के तहत एक अत्यंत...

Pakur के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब साउथ जाना हुआ...

Pakur: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। खासकर Pakur जिला के रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने...

कटिहार में युवक लापता, प्रेम-प्रसंग एंगल पर पुलिस की पैनी नजर

कटिहार : कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र से एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। जिससे इलाके...

बिहार फिल्म नीति से स्थानीय प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

पटना : बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड और कला एवं संस्कृति विभाग बिहार की सक्रिय पहल और राज्य की फिल्म नीति...

विजय सिन्हा ने कहा- अराजकता उत्पन्न करने वाली मानसिकता कतई स्वीकार्य...

पटना : राज्य में हड़ताल पर गए अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार संवाद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img