आदर्श आचार संहिता व होली के लेकर DM ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मधेपुरा : मधेपुरा में आदर्श आचार संहिता और होली पर्व को लेकर आज डीएम विजय प्रकाश मीना ने जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। दरअसल, बैठक में खासकर आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर आगामी होली पर्व पर किसी प्रकार की गड़बड़ी पैदा नहीं हो इसको लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी की।

डीएम ने कहा कि जिले के सभी जगहों पर अधिकारी समेत पुलिस के आलाधिकारी अपनी अपनी पैनी नजर बना कर रखेंगे, ताकि कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिले। वहीं इस मौके पर एसपी संदीप सिंह ने मौजूद अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। साथ हीं होली का पर्व भी है ऐसे में सभी जगहों पर वाहन गस्ति तथा पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया है। खासकर होली पर्व के मौके पर डीजे और हुदुंगियों पर पैनी नजर रहेगी। जिससे किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी संभव नहीं हो सके।

बता दें कि जिला प्रशासन होली पर्व में डीजे और होली पर डांसर होली गायन समेत ध्वनि यंत्र पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध लगा दिया है। इन आदेशों के उलंघन पर कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देश जारी की गई है। वहीं इस दौरान उदाकिशुनगंज एसडीएम एस जेड हसन ने लोगों से अपील करते हुए बताया कि हर हाल में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जाना है। होली पर्व के मौके पर खासकर डीजे और होली गायन समेत ध्वनि यंत्र पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए होली बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। ताकि जिला प्रशासन मजबूरन आपके ऊपर कोई कार्रवाई ना कर सके। जिला प्रशासन आप तमाम जिलेवासी से यही अपेक्षा रखता है।

यह भी पढ़े : चुनाव के लिए JDU ने घोषित किए उम्मीदवार 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...