अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली

दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को इंडिया गठबंधन दिल्ली में महारैली करेगा। इसका ऐलान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में अभी ईडी की रिमांड पर है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रेस को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री से पहले सबने देखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। चाहे बिहार में तेजस्वी यादव हों, या बंगाल में ममता बनर्जी। कोशिश है कि या तो वो चुप हो जाएं या जेल में कैद कर दिए जाएं। जबसे अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया है, आम लोग ही नहीं, पूरा विपक्ष भी इस तानाशाही के खिलाफ खड़ा हुआ है।’

guru govind singh 2 22Scope News

उन्होंने आगे कहा कि, ‘देश के अंदर जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी जी ने लोकतंत्र की हत्या करके सीएम अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया है। जो लोग भी संविधान और लोकतंत्र से मोहब्बत करते हैं, संस्थाओं से मोहब्बत करते हैं, सबके मन में आक्रोश है। बात केवल अरविंद केजरीवाल की नहीं है, एक-एक करके, सम्पूर्ण विपक्ष को खत्म करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, डरा धमकाकर अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं।’

शराब घोटाला में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड दी थी।

एसिड अटैक मामले में आया फैसला, 12 साल बाद पीड़ित परिवार...

मोतिहारी : मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्रकैद की सजा...

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...