Breaking : सीट बंटवारे को लेकर राजद-कांग्रेस में फंसा पेच

पटना : राजद-कांग्रेस में फंसा पेच – लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज जा चुका है। इस बीच सियासी पार्टियां अपने-अपने चुनावी रंग में रंग गई है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में उतर चुकी है। इस बीच बिहार के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बिहार एनडीए में सीट बंटवारा के साथ-साथ उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। वहीं महागठबंधन में अभी भी सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है।

राजद-कांग्रेस में फंसा पेच –

बता दें कि सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस में अभी भी पेच फंसा हुआ है। पूर्णिया, कटिहार, समस्तिपुर और औरंगाबाद को लेकर मामला फंसा हुआ है। पूर्णिया से पप्पू यादव, पप्पू सिंह और बीमा भारती दावेदार हैं। औरंगाबाद से निखिल सिंह और अभय कुशवाहा दावेदार हैं। अभय कुशवाहा को राजद ने टिकट दिया है। कांग्रेस के निखिल कुमार औरंगाबाद से अंतिम बार चुनाव लड़ना चाहते हैं।

राजद-कांग्रेस में फंसा पेच –

वहीं कटिहार से कांग्रेस के तारिक अनवर और राजद असफाक करीम दावेदार हैं। समस्तीपुर से कांग्रेस के दो उम्मीदवार दावेदारी ठोक चुके हैं। डॉ. अशोक राम और डीके रवि कांग्रेस की तरफ से अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं। बता दें कि पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया चल रही है। कल पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख है। पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होना है।

यह भी पढ़े : क्या 3 नंबर महागठबंधन के लिए बन जाएगा ‘महाविकट’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...