दुनिया छूट जाये नहीं छोडूंगा PURNEA, राजद कांग्रेस में छिड़ी रार

पटना: महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है और राजद के रवैये को देख कर लगता है कि महाठबंधन में अब शायद बनने वाली नहीं है। एक तरफ कांग्रेस अभी तक राजद से सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत ही कर रही है उधर लालू यादव एक के बाद एक लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार को सिंबल दे रहे हैं। अभी औरंगाबाद सीट पर कांग्रेस को लगा झटका खत्म भी नहीं हुआ था कि इधर लालू यादव ने जदयू नेता पूर्व मंत्री बीमा भारती को राजद में ज्वाइन कर लिया।

लालू-तेजस्वी दिल्ली रवाना, सीट शेयरिंग पर कर सकते हैं नेताओं से मुलाकात

राजद में जाते ही उन्होंने PURNEA सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इक्षा जता दी। इधर कांग्रेस फूल मूड में है कि PURNEA लोकसभा सीट पर पप्पू यादव को खड़ा करेगी। अब पप्पू यादव भी आर पार के मूड में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि दुनिया छोड़ना मंजूर होगा लेकिन PURNEA लोकसभा सीट नहीं छोडूंगा। इधर औरंगाबाद सीट पर भी कांग्रेस के निखिल कुमार ने चुनाव लड़ने की इक्षा जताई है और कहा कि अगर आलाकमान कहे तो मैं यह सीट जीतकर आऊंगा।

BJP ने काटा अश्विनी चौबे का टिकट, गिरिराज फिर ठोकेंगे बेगूसराय से ताल, BJP ने जारी की सूची, देखें

कांग्रेस में बौखलाहट
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रवैये से अब कांग्रेस में नाराजगी पनपने लगी है और औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कह दिया कि अब अगर गठबंधन टूट भी जाये तो फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि औरंगाबाद के राजद के कैंडिडेट निखिल कुमार की तुलना में कहीं नजर भी नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि राजद सीट शेयरिंग पर बिना बात फाइनल किये अपने उम्मीदवार खड़ा कर रही है जो कि गठबंधन धर्म के खिलाफ है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...