पटना DM ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

पटना : राजधानी पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा आज लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मोकामा एवं बाढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने इन क्षेत्रों में डिस्पैच सेंटर्स का निरीक्षण किया तथा चुनाव में वाहन प्रबंधन हेतु क्रियाशील वाहन कोषांगों का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा मोकामा के पोलिंग पार्टी डिस्पैच केंद्र श्रीकृष्ण मारवाड़ी उच्च विद्यालय, मोकामा एवं बाढ़ के डिस्पैच केंद्र एएनएस कॉलेज और बाढ़ का निरीक्षण किया गया।

गौरतलब है कि 28-मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अवस्थित 178-मोकामा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 179-बाढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी क्रमशः अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, बाढ़ है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, मोकामा एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बाढ़ को क्रमशः इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटर का इन्चार्ज ऑफिसर बनाया गया है। डिस्पैच सेन्टर पर इनचार्ज पुलिस ऑफिसर को भी तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों सहित पूरे जिला में बेहतर तैयारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्था की जा रही है। उप विकास आयुक्त, पटना एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधी सारी तैयारियों का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण पटना जिला में आयोग के निदेशों के अनुसार तेजी से तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को किस तरह से मतदान केन्द्रों पर ले जाया जाएगा, पोलिंग पार्टी, पुलिस ऑफिसर एवं फोर्स का मिलान, ईवीएम कमिशनिंग, डिस्पैच की व्यवस्था, वाहन प्रबंधन, भेद्यता मानचित्रण, मतदान केन्द्रों पर एएमएफ की उपलब्धता, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, विधि-व्यवस्था का संधारण इत्यादि निर्वाचन के आधार-स्तंभ हैं। हमलोग पूरी तन्मयता से तैयारी कर रहे हैं। सुगम, सहज, सुरक्षित एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाया जा रहा है। हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा और इसे नया आयाम मिलेगा।

यह भी पढ़े : चुनाव को लेकर पटना DM ने की बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...