BJP के लीडरशिप से बीजेपी के कार्यकर्ता आतंकित हैं-JMM

रांचीः JMM ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए JMM के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव का जो औपचारिकता है ऐसे में पहले चरण के चुनाव को लेकर पहले से ही आचार संहिता लागू है।

ये भी पढ़ें-Breaking- कोडरमा में पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प…… 

इस बीच सुप्रीमकोर्ट का जो इलेक्ट्रोल बॉन्ड को लेकर जो ऐतिहासिक फैसला दिया लेकिन इस बीच चुनाव हारने के डर से जो भी विपक्ष उम्मीदवार घोषित किया जाता है उसके दरवाज़े पर सुबह-सुबह ED की टीम पहुंच जाती है, लेकिन सबसे बड़ा जो मामला आया है वो ये है कि वित्त मंत्री के पति इलेक्ट्रोल बॉन्ड मामले में 10 लोगों में शामिल है, ये सबसे बड़ा स्कैम साबित होगा।

विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए नई-नई कहानी बनाती है बीजेपी 

विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए नई-नई कहानी बनाई जाती है। मेरे तत्कालीन मुख्यमंत्री को भी निपटा दिया गया।  दिल्ली में शराब घोटाला हुआ कहां है, इस देश में जितनी भी हेलीकॉप्टर के एवीयेशन का काम करते हैं, 55 प्रतिशत हेलीकॉप्टर bjp के द्वारा पहले ही बुक कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-दुमका पेट्रोल कांड मामले में रांची Lower court का बड़ा फैसला…… 

कल प्रधानमंत्री जी ने कहा ED के द्वारा जो बंगाल में 3 हजार करोड़ रुपए जप्त किए हैं वो वहां के उम्मीदवार को कॉल करके कहा कि वो पैसे बंगाल के जनता के बीच खर्च किए जाएंगे, इस पर चुनाव आयोग मौन है। ये चुनाव लोकतंत्र में नहीं हो रहा, सिर्फ डिक्टेटरशिप को स्थापित करने के लिए किए जा रहे हैं।

बाहरियों को टिकट दिये जाने से कार्यकर्ता नाराज

बीजेपी के लीडरशिप से बीजेपी के कार्यकर्ता आतंकित हैं, बाहरियों को टिकट दिया जा रहा, ये अपील करने को बीजेपी के नेताओ ने मुझे कहा है। सीता सोरेन के आरोप पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा दुर्गा सोरेन जी की मौत की जांच उठाने में थोड़ी देर कर दी, उनसे पहले ही निशिकांत दुबे जी ने सामने लाया था।

ये भी पढ़ें-दिनदहाड़े चलती ऑटो से लूट लिए इतने रुपए….

सबसे बड़ी बात है यही सब बोलवाने के लिए घर फोड़ने की कोशिश की गयी है। दुमका चुनाव में जाने से पहले गुरुजी का आशीर्वाद लेने पर कहा कि गुरुजी उनके ससुर है उनका आशीर्वाद ले सकती हैं।

JTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में विषय की गड़बड़ी से...

 झारखंड JTET 2026 के एडमिट कार्ड में विषय, फोटो और हस्ताक्षर संबंधी गड़बड़ियों की शिकायत। 10 से 12 हजार अभ्यर्थियों के प्रभावित होने की...

Bihar Public Distribution System: बिहार में 8.45 करोड़ राशन लाभुक, 4,910...

Bihar Public Distribution System: बिहार में जन वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में मतदाता सूची के 35.28 लाख मामले...

 झारखंड में SIR 2026 के तहत नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 35.28 लाख मामले लंबित हैं। लोहरदगा में सबसे बेहतर प्रगति, कई जिलों...