शर्मनाकः 20 हजार रुपये नहीं देने पर सड़क पर हुआ बच्चे का जन्म, आगे फिर…..

बोकारोः किसी भी महिला का उसके जीवन में सबसे सुखद क्षण होता है उसका मां बनना, लेकिन किसी महिला को अगर सड़क पर ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़े तो इससे दुखद और शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता है।

ऐसा ही एक मामला बोकारो से निकलकर सामने आ रही जहां गत 28 मार्च की रात को सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाली परिवार की एक महिला को अस्पताल के बजाय सड़क पर ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा।

ये भी पढ़ें-रांची में रंगदारों ने युवक को पीटकर किया अधमरा, एक की हालत……

प्रसव के एवज में मांगे 20 हजार रुपए

घटना को लेकर भुक्तभोगी परिवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो वो अपने परिजनों के साथ बोकारो सदर अस्पताल पहुंची। जिसके बाद अस्पताल में अस्पतालकर्मियों ने प्रसव कराने के एवज में महिला से 20 हजार रुपये की मांग कर दी।

मजबूरन सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा

इधर महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी उधर अस्पतालकर्मी रुपये के इंतज़ार में थे। महिला के परिजनों के पास इतना पैसा  नहीं था कि वे अस्पताल में दे पाते। लिहाजा महिला अस्पताल से निकल गई और डीसी कार्यालय के पास स्थित अमृत पार्क के समीप मजबूरन उसे सड़क पर ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा।

डीवाई पाटिल स्कूल 20 22Scope News

ये भी पढ़ें-बोकारो में दिनदहाड़े चाकू मारकर जवान की हत्या, कई सामान के साथ…… 

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। सरकार भले ही अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के नारे बुलंद करती हो लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था की असली हकीकत अब आपके सामने है। सरकार के कथनी और करनी में कितना अंतर है इसका फैसला अब आपको करना है।

घटना के संबंद में जानकारी लेने के लिए बोकारो सिविल सर्जन दिलीप कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...