बोकारो में दिनदहाड़े चाकू मारकर जवान की हत्या, कई सामान के साथ……

बोकारोः चास पुलिस ने चाकू मारकर हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दीपू मिश्रा बताया जा रहा है और वह इस्पात कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में घटना में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर: कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप 

बता दें कि 25 मार्च को चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी मुस्कान हॉस्पिटल समीप मोनू कुमार नामक एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरु की और हत्या के आरोपी दीपू मिश्रा को गिरफ्तार किया।

बिहार अग्निशमन विभाग में काम करता था मृत युवक

जानकारी के अनुसार मृत युवक चास के बसेरा कॉलोनी का रहने वाला था। मृत युवक बिहार में अग्निशमन विभाग में जॉब करता था। अभी कुछ दिनों पहले ही युवक होली की छुट्टी में घर आया था। होली के दिन सुबह दोस्तो के साथ होली खेलने बाहर निकला था।

bhawna 5 22Scope News

ये भी पढ़ें- गांडेय उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने इसे बनाया उम्मीदवार…….

इस मामले में पुलिस ने घटना के दिन ही संदेह के अधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस्पात कॉलोनी स्थित दीपू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ के मुताबिक वह भागने के फिराक में था, इसी कारण घर में रखे गए आवश्यक कागजात लेने घर पहुंचा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...