दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के एक और मंत्री से ईडी की पूछताछ

Desk. दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के एक और मंत्री ईडी के रडार पर है। ईडी ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस मामले में ईडी ने उनसे पांच घंटे तक पूछताछ की है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी।

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...