कल से सफर होगा महंगा, Toll Tax में पांच से 20 रुपये तक की गयी वृद्धि

रांची: केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर Toll Tax बढ़ा दिया है. यह एक अप्रैल से लागू होगा. अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा में ज्यादा टैक्स देने होंगे. राज्य में स्थित टोल प्लाजा में पांच से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गयी है.

वहीं, वन-वे के लिए कई टोल प्लाजा में छोटे वाहनों पर Toll Tax की बढ़ोतरी नहीं की गयी है, लेकिन उसी दिन वापसी पर पांच रुपये की वृद्धि की है.

रांची-रामगढ़ मार्ग स्थित पुंदाग टोल प्लाजा, रांची-बेड़ो मार्ग पर पलमा के पहले स्थित प्लाजा, एनएच-75 पर बिजुपाड़ा के पहले टोल प्लाजा, बुंडू टोल प्लाजा सहित अन्य प्लाजा में टैक्स की बढ़ोतरी की गयी है. पुंदाग टोल प्लाजा में कार, जीप, वैन व अन्य हल्के वाहनों के लिए 125 रुपये (पुरानी दर) चुकाने होंगे.

इसके साथ रिटर्न ट्रिप के लिए 185 की जगह पर 190 रूपये लगेंग. इसके अलावा हल्के व्यवसायिक वाहनों के लिए उक ट्रिप के लिए 200 रूपये की जगह 205 व 24 घंटे के रिटर्न ट्रिप के लिए 300 की जगह 305 रुपये, टू एक्सेल बस व ट्रक को एक ट्रिप के लिए 415 की जगह 425 व रिटर्न ट्रिप के लिए 625 की जगह 640 रुपये, श्री एक्सेल व्यावसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 455 की जगह पर 465 व रिटर्न ट्रिप के लिए 680 की जगह पर 700 रुपये चुकाने होंगे.

इसी तरह निर्माण कार्य से जुड़े सिक्स एक्सेल वाहनों से एक ट्रिप के लिए 655 की जगह 670 व रिटर्न ट्रिप के लिए 980 की जगह 1005 रुपये तथा सेवन व उससे अधिक एक्सेल वाहनों से एक ट्रिप के लिए 795 की जगह 815 व रिटर्न ट्रिप के लिए 1190 की जगह 1220 रुपये लिये जायेंगे.

बुंडू टोल प्लाजा रांची-टाटा मार्ग (एनएच-33) स्थित बुंडू टोल प्लाजा में तीन से पांच प्रतिशत तक Toll Tax में बढ़ोतरी की जा रही है. टोल प्लाजा के प्रबंधक नितिन भारद्वाज ने बताया कि छोटे वाहनों पर 3% और बड़े वाहनों पर 5% अधिक टैक्स लगेगा.

Toll Tax

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...