और इस तरह से धराए गोवंश तस्कर…..

Giridih- गिरिडीह जिले के बगोदर औरा के पास से पुलिस गोवंश तस्करों को गिरफ्त में लेते हुए 16 गौवंश लदे तीन पिकअप वैन को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरिडीह पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम बनाकर उक्त इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें-मनचलो से ओवर टेक लेना पड़ा महंगा, स्थिति गंभीर……

धनबाद के गोविंदपुर उतारने की थी योजना

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार में मवेशियों को लोड कर धनबाद के गोविंदपुर उतारने की योजना है। जहां से अन्य माफिया इन गौवंशो को अगले गंतव्य के लिए ले जाएंगे। इसी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औरा के पास वाहनों की जांच पड़ताल शुरु की गई।

ये भी पढ़ें-और इस तरह बुलेट से छिनतई करते चढ़ गए हत्थे, आगे जो हुआ….. 

इसी दौरान तीन पिकअप वाहन को भी रोका गया और जांच किया गया। जांच के दौरान देखा गया कि उक्त वैन में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर गोवंशो को ले जाया जा रहा है। जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया और सभी मवेशियों को गौशाला भेज दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...