Giridih: चुनाव से पहले जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 10 लाख 25 हजार रुपये बरामद

Giridih: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 10 लाख 25 हजार रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने सरिया से 4 लाख 45 हजार रुपये, बगोदर से 2 लाख रुपये, मुफस्सिल से 2 लाख 5 हजार रुपये और देवरी से 1 लाख 75 हजार रूपये जब्त किये हैं।

cash Haul

Giridih में भारी मात्रा में कैश बरामद

जिले की सरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान थाना इलाके के शिव मंदिर के समीप झड़ी मंडल नामक व्यक्ति से चार लाख 45 हजार रुपये जब्त किये। वह इस राशि को किस लिए ले जा रहे थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश के बाद सरिया थाना प्रभारी रुपये से जुड़े मामले की जांच में जुट गए हैं।

Guru Govind

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव होगा। गिरिडीह में तीसरे चरण में 25 मई को मतदान होगा। इस चुनाव को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है।

Giridih से नमन नवनीत की रिपोर्ट

 

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...