पाकुड़. जिले में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गयी। आग की लपेटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार धू- धूकर जलने लगी। घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा के पास अचानक चलती कार में आग लग गयी। इसमें कार पूरी तरह जल गयी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कार के चालक गाड़ी से निकलने में कामयाब रहे। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।







