तिरुपति शुगर मिल के MD हजारों कार्यकर्ताओं के साथ RJD की लेंगे सदस्यता

बगहा : लोकसभा चुनाव के बीच एक खबर बगहा से है जहां भाजपा बिहार प्रदेश के पूर्व कार्यकारणी सदस्य दीपक यादव भाजपा से नाता तोड़ चुके अब राजद का दामन थामने जा रहे हैं। आगामी सात अप्रैल को बगहा चीनी मिल परिसर में राजद मिलन समारोह में प्रतिपक्ष नेता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बगहा चीनी मिल परिसर में होने जा रही इस जनसभा में हजारों समर्थक के साथ राजद ज्वाइन कर वाल्मीकीनगर लोकसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद करेंगे।

आपको बताते चलें कि आगामी सात अप्रैल को तिरुपति शुगर मिल के मैदान में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आना सुनिश्चित है उक्त जानकारी चीनी मिल एमडी दीपक यादव ने दी। उन्होंने कहा कि सात अप्रैल को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में मैं अपने लोगों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण करूंगा। वही उन्होंने संभावना जताई की सदस्यता ग्रहण के पश्चात नेता प्रतिपक्ष के द्वारा वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट का टिकट भी मुझे सौंपा जाएगा।

वाल्मिकीनगर की जिम्मेदारी मुझे मिल रही है जिसको लेकर मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा छोड़ने के कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों मैं भाजपा के लिए तन, मन और धन से समर्पित था परंतु भाजपा के द्वारा हमें उपेक्षित किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान दीपक यादव ने बताया कि वाल्मीकीनगर लोकसभा क्षेत्र का अब विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा जो हर वर्ग के लोगों के लिए चौमुखी विकास लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकीनगर में बदलाव की बयार उठ चुकी है।

यह भी पढ़े : बगहा को स्थाई बस स्टेंड मिले इसके लिए BJP MLA ने सदन में उठाई आवाज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Megha Dairy Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद मेधा ने भी...

झारखंड में मेधा डेयरी ने दूध, दही और पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शनिवार शाम से लागू होंगी। कई...

Apoorv 2026 Cultural Fest: बोकारो के GGES Technical Campus में रंगारंग...

 बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस में ‘अपूर्व 2026’ सांस्कृतिक समागम और विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीपीएमजी संजीव...

Cyber Fraud Alert: रांची के थानेदार का WhatsApp Hack, लोगों से...

 रांची के बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया है। साइबर अपराधी उनके नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर पैसे...

CBSE Result Crisis: 75% Criteria में फंसे हजारों छात्र, JEE Advanced...

 सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद हजारों छात्र 75% क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाने से संकट में हैं। JEE Advanced से पहले री-इवैल्यूएशन और...

Home Guard Result Protest: रांची में 4 महीने बाद भी रिजल्ट...

 रांची होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 4 महीने बाद भी जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। आज डीसी ऑफिस घेराव और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img