तिरुपति शुगर मिल के MD हजारों कार्यकर्ताओं के साथ RJD की लेंगे सदस्यता

बगहा : लोकसभा चुनाव के बीच एक खबर बगहा से है जहां भाजपा बिहार प्रदेश के पूर्व कार्यकारणी सदस्य दीपक यादव भाजपा से नाता तोड़ चुके अब राजद का दामन थामने जा रहे हैं। आगामी सात अप्रैल को बगहा चीनी मिल परिसर में राजद मिलन समारोह में प्रतिपक्ष नेता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बगहा चीनी मिल परिसर में होने जा रही इस जनसभा में हजारों समर्थक के साथ राजद ज्वाइन कर वाल्मीकीनगर लोकसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद करेंगे।

आपको बताते चलें कि आगामी सात अप्रैल को तिरुपति शुगर मिल के मैदान में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आना सुनिश्चित है उक्त जानकारी चीनी मिल एमडी दीपक यादव ने दी। उन्होंने कहा कि सात अप्रैल को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में मैं अपने लोगों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण करूंगा। वही उन्होंने संभावना जताई की सदस्यता ग्रहण के पश्चात नेता प्रतिपक्ष के द्वारा वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट का टिकट भी मुझे सौंपा जाएगा।

वाल्मिकीनगर की जिम्मेदारी मुझे मिल रही है जिसको लेकर मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा छोड़ने के कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों मैं भाजपा के लिए तन, मन और धन से समर्पित था परंतु भाजपा के द्वारा हमें उपेक्षित किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान दीपक यादव ने बताया कि वाल्मीकीनगर लोकसभा क्षेत्र का अब विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा जो हर वर्ग के लोगों के लिए चौमुखी विकास लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकीनगर में बदलाव की बयार उठ चुकी है।

यह भी पढ़े : बगहा को स्थाई बस स्टेंड मिले इसके लिए BJP MLA ने सदन में उठाई आवाज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...