हेमंत सोरेन ने पार्टी पदाधिकारीयों और खास तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भेजा संदेश

रांची:  को लेकर एनडीए ने सभी सीटों पर उम्मीदवारो की नाम की घोषणा कर दी है.

वही इंडिया गठबंधन के राज्य में सबसे महत्वपूर्ण घटक झामुमो ने अब तक प्रत्याशियों की नाम की घोषणा नहीं की है.

बताते चले कि कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भगत खूंटी से कालीचरण मुंडा और हजारीबाग से जीपी भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है.

लेकिन झामुमो ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं. पार्टी की ओर से बस यह कहा जाता है कि कांग्रेस की घोषणा के बाद ही झामुमो उम्मीदवारों की नाम की घोषणा करेगा.

गौरतलब है कि इस बार झामुमो 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. जिसमे राजमहल, दुमका गिरिडीह जमशेदपुर और सिंहभूम है। पिछले 2 महीनों से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद है.

लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कई प्रत्याशियों के नाम का जिक्र हो रहा है. और इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी पदाधिकारीयों और खास तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को संदेश भिजवाया है.

जहां उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों और कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट दे जो लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं.किसी बहरियों को पार्टी टिकट न दे.

सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है की 6 या 7 अप्रैल को झामुमो अपने प्रत्याशियों की नाम की घोषणा कर सकता है. जिसमें राजमहल से विजय हांसदा का नाम सामने आ रहा है.

गिरिडीह से मथुराप्रसाद महतो.वही सिंहभूम से दशरथ गगराई उम्मीदवार हो सकते हैं.वहीं जमशेदपुर से पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य सुनील महतो, सविता महतो की बेटी स्नेहा महतो और आस्तिक महतो का नाम सामने आ रहा है. हालांकि इस सीट पर प्रत्याशी कौन होगा उसको लेकर पार्टी ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं.

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...